IPL 2024 Insurance Cover: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का 17वां एडिशन 22 मार्च 2024 से शुरू हो गया। पहले मुकाबले में पांच बार की विजेता और मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हरा दिया। IPL के 17वें सीजन का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल में बहुत सारे खिलाड़ी करोड़ों में नीलाम होते हैं। विज्ञापन, ब्रांड्स, टीम पर खर्च, विजेता राशि और खिलाड़ियों की नीलामी समेत सारे खर्चे मिलाकर ये पूरा टूर्नामेंट बहुत महंगा बन जाता है। इसीलिए आईपीएल को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट टूर्नामेंट कहा जाता है। मगर क्या आईपीएल की बीमा राशि के बारे में जानते हैं?
आईपीएल का हुआ 10000 करोड़ रु का इंश्योरेंस
ये भी पढ़ें -
कितने का है आईपीएल का इंश्योरेंस
आईपीएल के मौजूदा सीजन के लिए बीमा कवर में काफी बढ़ोतरी होने वाली है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल के मेगा स्पोर्टिंग इवेंट का इंश्योरेंस 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का है। यह 'क्रिकेट के महाकुंभ' के सभी सीजनों के बीच अब तक का सबसे अधिक बीमा कवरेज वाला सीजन भी है।
किस-किस ने लिया है इंश्योरेंस
ये इंश्योरेंस कवर आयोजकों, ब्रॉडकास्टर्स, इंडिविजुअल्स और टीमों द्वारा लिया गया है। पांच से छह बीमा कंपनियां रीइंश्योरेंस सपोर्ट के साथ आईपीएल 2024 को बीमा कवर प्रोवाइड कर रही हैं। न्यू इंडिया एश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया और नेशनल इंश्योरेंस इस सीजन में आईपीएल को बीमा प्रोवाइड करने वाली कंपनियों में शामिल हैं।
इनमें न्यू इंडिया एश्योरेंस दो आईपीएल टीमों को बीमा कवर देगी, जबकि यूनाइटेड इंडिया चेन्नई सुपर किंग्स सहित दो आईपीएल टीमों को बीमा देगी। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल इंश्योरेंस आयोजकों को बीमा कवर प्रदान कर रही है।
प्रीमियम में 25% की बढ़ोतरी
इस साल बीमा प्रीमियम भी 22 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक बढ़ गया है, जिसका असल कारण 19 अप्रैल 2024 से 1 जून 2024 तक आम चुनावों के साथ आईपीएल की तारीखों का टकराव है। खिलाड़ियों की बढ़ती लागत के कारण भी बीमा बढ़ा है।
आईपीएल बीमा कवरेज में किसी अप्रत्याशित घटना/स्थिति के कारण इवेंट/मैच को रद्द करना, खिलाड़ी की चोट के कारण खिलाड़ी की फीस का नुकसान और प्रायोजकों और प्रसारकों को रेवेन्यू का नुकसान शामिल है। ये प्रसारकों, टीमों और प्रायोजकों द्वारा लिए गए प्रमुख कवरेज में से हैं।
