सेंसेक्स की टॉप-9 कंपनियों में निवेशकों के डूब गए 2.51 लाख करोड़, सिर्फ इस कंपनी में हुई कमाई

Sensex top-10 Companies Market Cap: पिछले सप्ताह टॉप-10 सबसे वैल्यू वाली नौ कंपनियों का कुल मार्केट वैल्यूएशन 2.51 लाख करोड़ रुपये गिर गया, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली रही। बात दें कि पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,032.65 अंक या 2.43 प्रतिशत टूट गया। इसका असर सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों पर भी देखने को मिला। शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट रही। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण पिछले सप्ताह शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में नौ का कुल बाजार मूल्यांकन 2.51 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई और मंदड़िए पूरी तरह हावी रहे। कमजोर वैश्विक संकेतों, निरंतर एफआईआई की निकासी, रुपये के गिरते मूल्य और सामान्य कॉरपोरेट नतीजों ने पूरे सप्ताह दबाव बनाए रखा।

Sensex

सेंसेक्स

इन बड़ी कंपनियों में निवेशकों के पैसे डूबे

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल सहित शीर्ष 10 में नौ सबसे मूल्यवान कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 2,51,711.6 करोड़ रुपये घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 96,960.17 करोड़ रुपये घटकर 18,75,533.04 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 48,644.99 करोड़ रुपये घटकर 9,60,825.29 करोड़ रुपये था। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 12,311.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,66,733.16 करोड़ रुपये हो गया।

End of Feed