BoB में 777 दिन की FD में ₹300,000 लाख करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेगा इतना गारंटीड रिटर्न

FD Calculator: अगर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं तो आपके लिए एफडी एक बेस्ट विकल्प है। इसमें निवेश पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। आज हम आपको Bank of Baroda में 777 दिन की एफडी के बारे में बता रहे हैं।

FD Calculator: अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का टेंशन नहीं लेना चाहते हैं और अपने निवेश पर फिक्स रिटर्न चाहते हैं तो आपके लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतर विकल्प है। आप बैंक एफडी में एक तय रकम निवेश कर फिक्स रिटर्न पा सकते हैं। आज हम आपको Bank of Baroda में उपलब्ध 777 दिन की एफडी के बारे में बता रहे हैं। बैंक समान्य नागरिकों को 777 दिन की एफडी पर 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% की दर से ब्याज दे रहा है। ऐसे में अगर आप 300000 रुपये निवेश करेंगे तो मैच्योरिटी पर कितना गारंटीड रिटर्न मिलेगा? आइए जानते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा

मिलेगा ₹44,137 का गारंटीड रिटर्न

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 777 दिन ल की एफडी में 3 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 3,44,137 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 44,137 रुपये शामिल हैं। यानी आपको ₹44,137 का गारंटीड रिटर्न मिलेगा। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 777 दिन की एफडी में 3 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 3,47,758 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 47,758 रुपये शामिल हैं।

End of Feed