Wife के नाम से SBI की इस FD में ₹2,00,000 करें निवेश और पाएं 41,034 रुपये का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ

SBI FD for Wife: आप अपनी पत्नी के नाम एफडी करा कर कई फायदे ले सकते हैं। कई बैंक महिलाओं के एफडी पर ब्याज भी ज्यादा देते हैं। वह आपको टैक्स में भी राहत मिलती है।

एफडी

एफडी (Istock)

SBI FD for Wife: अगर आप शादीशुदा हैं तो आप अपनी पत्नी के नाम निवेश कर ब्याज से अच्छी कमाई कर सकते हैं। तमाम बैंक और Post Office में आप अपनी पत्नी के नाम निवेश कर सकते हैं। आज हम आपको देश के सबसे बड़े बैंक, SBI में निवेश का विकल्प बता रहा हूं। आप भारतीय स्टेट बैंक के एफडी में अपनी पत्नी के नाम निवेश कर गारंटीड रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको एसबीआई में 2 साल से लेकर और 3 साल से कम अवधि की एफडी स्कीम बता रहे हैं। इसको बताते की वजह यह है कि इस अवधि की एफडी पर अभी सबसे अधिक 6.45% की दर से ब्याज मिल रहा है। आइए जानते हैं कि अगर आप अपनी पत्नी के नाम इस एफडी में 35 महीने के लिए 2,00,000 रुपये निवेश करेंगे तो मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा।

मैच्योरिटी पर 2,41,034 रुपये मिलेंगे

FD Calculator से अगर आप कैलकुलेट करें तो आसानी से आप रिटर्न निकाल सकते हैं। 2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर एसबीआई 6.45% की दर से ब्याज दे रहा है। ऐसे में अगर आप 200000 रुपये निवेश करेंगे तो आपको मैच्योरिटी पर 2,41,034.90 रुपये मिलेंगे। इसमें 41,034.90 रुपये फिक्स रिटर्न होगा जो सरकारी गारंटी के साथ होगा। आपको बता दें कि 5 लाख रुपये तक के एफडी पर सरकारी गारंटी मिलती है।

End of Feed