Inventurus Knowledge IPO Listing: इन्वेंटुरस नॉलेज की धमाकेदार लिस्टिंग, 43% प्रीमियम के साथ की शुरुआत, निवेशकों की मौज

Inventurus Knowledge Solutions IPO Listing: इन्वेंटुरस नॉलेज का शेयर 1329 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 527 रु या 39.65 फीसदी प्रीमियम के साथ 1856 रु पर लिस्ट हुआ। वहीं NSE पर इसकी लिस्टिंग और भी ज्यादा प्रीमियम पर हुई। NSE पर ये 571 रु या 42.96 फीसदी की मजबूती के साथ 1900 रु पर लिस्ट हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • इन्वेंटुरस नॉलेज की हुई लिस्टिंग
  • 43 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग
  • 1900 रु पर की शुरुआत

Inventurus Knowledge Solutions IPO Listing: शेयर बाजार में इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस की एंट्री हो गई। इसकी लिस्टिंग काफी जबरदस्त हुई। कंपनी का शेयर 1329 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 527 रु या 39.65 फीसदी प्रीमियम के साथ 1856 रु पर लिस्ट हुआ। वहीं NSE पर इसकी लिस्टिंग और भी ज्यादा प्रीमियम पर हुई। NSE पर ये 571 रु या 42.96 फीसदी की मजबूती के साथ 1900 रु पर लिस्ट हुआ।

Inventurus Knowledge Solutions IPO Listing

इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस आईपीओ लिस्टिंग

ये भी पढ़ें -

कितना हुआ था सब्सक्राइब

हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी कंपनी इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस के 2,498 करोड़ रुपये के आईपीओ को तीन दिनों के सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान लगभग 53 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसे Qualified Institutional Buyers (क्यूआईबी) की तरफ से जोरदार रेस्पॉन्स मिला, जिन्होंने अपने रिजर्व हिस्से की 81 गुना आवेदन भेजे।

End of Feed