Reliance Industries Share Price: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2024 में अपने निवेशकों को निराश किया है। भारत की सबसे अधिक मार्केट कैपिटल वाली कंपनी का शेयर साल 2024 को निगेटिव रिटर्न के साथ समाप्त करने की कगार पर है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर के महीने में बोनस शेयर जारी किए, लेकिन इसके शेयरहोल्डर मुश्किल में फंस गए हैं। अगर रिलायंस 2024 का अंत निगेटिव रिटर्न के साथ करती है तो यह 10 साल में पहली बार होगा जब मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर निगेटिव रिटर्न के साथ साल का अंत करे।
ये भी पढ़ें -
गंवा दी सारी बढ़त (Reliance Industries Share Return In 2024)
बीएसई एनालिटिक्स (17 दिसंबर तक के डेटा) के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 2024 में आई अपनी सारी बढ़त खो दी है। 2024 में शेयर में 3.85 फीसदी की गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 8 जुलाई, 2024 को 1,608.95 रुपये का नया ऑल टाइम छुआ था।
उस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 20 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी। हालांकि, उसके बाद इसके शेयर में 20 फीसदी से अधिक की गिरावट के कारण इसकी मार्केट कैपिटल 4.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई।
किस साल दिया कितना रिटर्न
- 2015 में रिलायंस के शेयर ने 13.63 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया था
- 2016 में इसने 6.67 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न दिया
- वर्ष 2017 में 70.55 प्रतिशत का भारी रिटर्न दिया
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 2018, 2019, 2020 और 2021 में शानदार रैली जारी रखी, जिससे क्रमशः 21.71 प्रतिशत, 35.06 प्रतिशत, 32.33 प्रतिशत और 19.32 प्रतिशत का रिटर्न मिला
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 2022 और 2023 में क्रमशः 7.6 प्रतिशत और 1.44 प्रतिशत का रिटर्न दिया
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
