SBI के चेयरमैन पद के लिए इंटरव्यू, कौन लेगा दिनेश खारा की जगह?

  • Agency by: Agency
  • Updated May 20, 2024, 07:24 PM IST

SBI New Chairman:भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नए चेयरमैन के चयन की प्रक्रिया चल रही है। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) एसबीआई के मौजूदा चेयरमैन दिनेश खारा की जगह लेने के लिए पात्र उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा।

SBI New Chairman: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के निदेशकों का चयन करने वाला एफएसआईबी मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन पद के लिए पात्र उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) एसबीआई के मौजूदा चेयरमैन दिनेश खारा की जगह लेने के लिए पात्र उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगा। खारा 28 अगस्त को 63 वर्ष की आयु पूरी होने पर चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

SBI New Chairman

एसबीआई को जल्द मिलेगा नया चेयरमैन

स्थापित परंपरा के मुताबिक, एसबीआई के सेवारत प्रबंध निदेशकों (एमडी) के समूह में से ही चेयरमैन की नियुक्ति की जाती है। इन प्रबंध निदेशकों का साक्षात्कार लेने के बाद एफएसआईबी चयनित नाम की सिफारिश करेगा और अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति करेगी।

End of Feed