PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि पर ब्याज दरें स्थिर, लगातार 10वीं तिमाही नहीं हुआ बदलाव

सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए PPF, NSC, सुकन्या समृद्धि और KVP समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

सरकार ने पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) समेत विभिन्न छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया है। वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही यानी 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक इन योजनाओं पर दूसरी तिमाही वाली ब्याज दरें ही लागू रहेंगी। इसका मतलब है कि निवेशकों को अगले तीन महीनों में भी मौजूदा दरों के हिसाब से ही रिटर्न मिलेगा।

PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि पर ब्याज

PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि पर ब्याज दरें/Photo-AI

लगातार 10वीं तिमाही दरें स्थिर

PTI/भाषा के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी अधिसूचना में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को यथावत रखने की जानकारी दी। यह लगातार 10वीं तिमाही है, जब सरकार ने इन योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। छोटी बचत योजनाओं की दरों में आखिरी बार वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में बदलाव किया गया था।

End of Feed