रिटायरमेंट के 3 साल बाद तक PF अकाउंट पर मिलता है ब्याज, EPFO ने ट्वीट कर दी जानकारी

अगर आप 58 साल की उम्र में रिटायर होते हैं लेकिन आपने अपनी एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) की बचत नहीं निकाली है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपके रिटायरमेंट फंड पर 3 साल तक ब्याज मिलता रहेगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि अगर आप 58 साल की उम्र में रिटायर हो रहे हैं और अपना पीएफ का पैसा तत्काल नहीं निकालते हैं तो 3 साल बाद तक ब्याज मिलता रहेगा। यानी आपके पीएफ अकाउंट पर 61 साल तक ब्याज मिलता रहेगा। देश के करोड़ों अकाउंट होल्डर के लिए यह अच्छी खबर है। आप रिटायरमेंट के बाद भी पीएफ जमा पर मिलने वाले उच्च ब्याज दर का फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि अभी ईपीएफ जमा पर 8.25% की दर से ब्याज मिल रहा है जो तमाम स्मॉल सेविंग से अधिक है। अगर आप रिटायरमेंट के बाद तुरंत पैसा नहीं निकालते हैं तो आप आसानी से बड़ा फंड जमा कर लेंगे।

PF News (AI Image)

पीएफ से निकासी जल्दबाजी में नहीं करें

3 साल तक खाता नहीं होगा निष्क्रिय

5 जुलाई को X पर एक पोस्ट में, एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने साफ किया कि रिटायरमेंट के बाद तीन साल तक, यानी 61 साल की उम्र तक, EPF पर ब्याज मिलता रहेगा। इस समय के बाद, EPF अकाउंट इनऑपरेटिव (निष्क्रिय) हो जाता है और सदस्यों को अपनी बचत निकाल लेने की सलाह दी जाती है।

End of Feed