वेजेटेरियन होने पर बीमा कंपनी ने खारिज किया क्लेम, कोर्ट ने ठोका जुर्माना, अब देने होंगे इतने लाख

अगर आप शाकाहारी खाना खाते हैं और आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। अहमदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां बीमा कंपनी ने शाकाहारी होने और विटामिन B12 की कमी का हवाला देकर मेडिकल इंश्योरेंस क्लेम खारिज कर दिया।

क्या वेजेटेरियन होना पर बीमा कंपनी कंपनी क्लेम नहीं देगी? एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला अहमदाबाद का है। अहमदाबाद के जिला उपभोक्ता आयोग ने 'न्यू इंडिया एश्योरेंस' को एक मेडिकल क्लेम का भुगतान करने का आदेश दिया है, जिसे कंपनी ने लगभग एक दशक से रोक रखा था। आयोग ने कहा कि कोई बीमा कंपनी विटामिन की कमी के लिए पॉलिसीहोल्डर के शाकाहारी खान-पान को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती और न ही इसे अस्पताल में भर्ती होने के सही क्लेम को खारिज करने का आधार बना सकती है।

Insurance Claim

बीमा क्लेम रिजेक्ट

क्या था मामला?

अक्टूबर 2015 में, अहमदाबाद के नारनपुरा के रहने वाले मीत ठक्कर को चक्कर आने, जी मिचलाने, शरीर के बाईं ओर भारीपन और सामान्य कमजोरी महसूस होने के कारण एक हफ्ते के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें 'ट्रांजिएंट इस्केमिक अटैक' (transient ischaemic attack) होने की बात बताई, जिसे आम तौर पर 'मिनी स्ट्रोक' कहा जाता है।

End of Feed