INFY, WIPRO , TCS से लेकर तमाम IT स्टॉक्स उछले, आखिर इस शानदार तेजी के पीछे क्या है वजह? जानें

आईटी कंपनियों के शेयरों ने आज अच्छी तेजी है। इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक में शानदार उछाल है। इसके अलावा भी तमाम आईटी स्टॉक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

IT Stocks

आईटी स्टॉक्स (NSE)

IT Stocks: भारतीय शेयर बाजार आज मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसक्स 11 बजे तक 260.91 अंक उछलकर 81,567.76 अंक पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं एनएसई निफ्टी 75.65 अंकों की तेजी के साथ 24,945.75 अंक पर ट्रेड कर रहा है। शेयर बाजार को हरे निशान में लाने में आईटी सेक्टर के स्टॉक्स की बड़ी भूमिका है। आज इन्फोसिस, विप्रो, टीसीएस से लेकर तमाम आईटी स्टॉक्स 3% से अधिक तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। ट्रंप की ओर से ट्रेड वॉर शुरू होने के बाद से आईटी स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आज आखिर, आईटी स्टॉक्स में तेजी लौटने की वजह क्या है? आइए जानते हैं...

क्यों लौटी आईटी स्टॉक्स में तेजी?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि यह तेजी अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से लौटी है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने हाल ही में चेतावनी दी है कि कमजोर रोजगार आंकड़े और बढ़ती महंगाई फेड को जल्द ही ब्याज दरें घटाने पर मजबूर कर सकते हैं। इससे सितंबर में ब्याज दरों में कटौती का स्पष्ट संकेत देती है। अमेरिकी शेयर बाजार में ब्याज कटौती की उम्मीद से शुक्रवार को उछाल आया। आज इसका असर भारतीय बाजार में दिखाई दे रहा है। इसका सबसे अधिक फायदा आईटी शेयरों पर दिखाई दे रहा है। आईटी कंपनियों का बड़ा कारोबार अमेरिका से होता है। इसलिए आज आईटी कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी है। अमेरिका से अपनी आय का बड़ा हिस्सा कमाने वाली आईटी कंपनियों के चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.8% चढ़ा। निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व चेयर जेरोम पॉवेल की उन टिप्पणियों का स्वागत किया है।

End of Feed