Infosys-InSemi Deal: सेमीकंडक्टर डिजाइन कंपनी इनसेमी को खरीदेगी इंफोसिस, शेयर में 7 फीसदी की जोरदार तेजी

Infosys-InSemi Deal: आज इंफोसिस का शेयर 1495 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,556.00 रु पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 102.30 रु या 6.84 फीसदी की तेजी के साथ 1,597.30 रु पर है। कंपनी का शेयर अभी तक के कारोबार में 1,606.55 रु तक गया है। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,620 रु रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इनसेमी को खरीदेगी इंफोसिस
  • 7 फीसदी उछला शेयर
  • 280 करोड़ रु में होगी डील

Infosys-InSemi Deal: प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस (Infosys) सेमीकंडक्टर डिजाइन और एम्बेडेड सर्विस प्रोवाइडर इनसेमी (InSemi) को खरीदेगी। ये डील 280 करोड़ रुपये में होगी। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में इंफोसिस ने कहा है कि 153.6 करोड़ रुपये के रेवेन्यू वाली इनसेमी को खरीदेगी। इस डील के वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (मार्च तक) के दौरान पूरा होने की उम्मीद है। इस खबर के बीच इंफोसिस के शेयर में काफी तेजी दिख रही है। कंपनी का शेयर आज 7 फीसदी उछला है।

Infosys-InSemi Deal

सेमीकंडक्टर डिजाइन कंपनी इनसेमी को खरीदेगी इंफोसिस

ये भी पढ़ें -

End of Feed