Infosys Salary Hikes: भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इफोसिस (Infosys) ने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी है। ईटी के मुताबिक कर्मचारियों को सैलरी पे स्लिप दी गई है। यह सैलरी 15 दिसंबर से बढ़ाई गई है। अक्सर सैलरी की बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होती हैं लेकिन कर्मचारियों को मिला सैलरी हाईक नवंबर 2023 से लागू होगा। औसतन कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी में 10 फीसदी से कम का इजाफा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एंट्री लेवल के कर्मचारियों को इस सालाना सैलरी बढ़ोतरी वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है।
कैसा रहा कंपनी का परफॉर्मेंस
पिछले वर्ष की इसी अवधि में 6,012 करोड़ की तुलना में कंपनी का लाभ 3.17 प्रतिशत बढ़कर ₹6,212 करोड़ हो गया। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने पूरे वर्ष के लिए अपने राजस्व वृद्धि अनुमान को ऊपरी स्तर पर 1-2.5 प्रतिशत तक सीमित कर दिया है। राजस्व में कमी पिछली तिमाही के 4-7 प्रतिशत से वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में घटाकर 1-3.5 प्रतिशत करने के बाद आई है।
डिवेडेंड भी घोषित कर चुकी है कंपनी
सितंबर तिमाही में राजस्व ₹38,994 करोड़ की तुलना में 7 प्रतिशत बढ़कर पिछले वर्ष की इसी अवधि में ₹36,538 करोड़ हो गया। इन्फोसिस ने 25 अक्टूबर की रिकॉर्ड डेट के साथ प्रति इक्विटी शेयर ₹18 का डिविडेंड भी घोषित किया था। सितंबर तिमाही के लिए ऑपरेटिंग मार्जिन 21.2 प्रतिशत था, जो क्रमिक रूप से 40 आधार अंकों की वृद्धि है। कंपनी के बयान के अनुसार, इंफोसिस ने ऑपरेटिंग मार्जिन को 20 प्रतिशत-22 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।
