Infosys Q1 Results: जून तिमाही में 7.1% बढ़ा इन्फोसिस का नेट प्रॉफिट, 6,368 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Infosys Q1 Results: इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने कहा कि हमने चालू वित्त वर्ष की शानदार शुरुआत की है। इसमें मजबूत और व्यापक आधार वाली ग्रोथ, परिचालन मार्जिन एक्सपेंशन, बड़ी डील और अबतक का सबसे ज्यादा कैश जनरेशन हुआ है।

Infosys Q1 Results: आईटी कंपनी इन्फोसिस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष (2024-25) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.1 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025 (Q1FY25) की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए है। इन्फोसिस ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसका एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में बढ़कर 6,368 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,945 करोड़ रुपये था।

End of Feed