Infosys: इंफोसिस पर 2,000 से अधिक कैंपस भर्तियों में देरी का आरोप; श्रम मंत्रालय से जांच की कही बात

Infosys: नेसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट (नाइट्स) ने आरोप लगाया कि यह देरी दो वर्षों से अधिक समय से जारी है। इससे प्रभावित पेशेवरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और वे ‘‘अनिश्चितता’’ में फंसे हुए हैं।

Infosys: आईटी क्षेत्र के कर्मचारी संघ ‘नाइट्स’ ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस के 2,000 से अधिक कैंपस भर्तियों में बार-बार हो रही देरी की जांच करने का आग्रह किया है। नेसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट (नाइट्स) ने आरोप लगाया कि यह देरी दो वर्षों से अधिक समय से जारी है। इससे प्रभावित पेशेवरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और वे ‘‘अनिश्चितता’’ में फंसे हुए हैं।

Infosys net profit, Infosys revenue growth

इंफोसिस।

नेसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट के अध्यक्ष ने क्या कहा

इंफोसिस ने हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। नेसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने आरोप लगाया कि इंफोसिस की कार्रवाई इन युवा पेशेवरों के साथ ‘‘ गंभीर विश्वासघात है।’’

End of Feed