IndusInd Bank: इंडसइंड बैंक के CEO, MD सुमंत कठपालिया ने दिया इस्तीफा

IndusInd Bank MD & CEO Resign:कठपालिया ने बैंक के निदेशक मंडल को दिए इस्तीफे में कहा, 'मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं, क्योंकि मेरे संज्ञान में विभिन्न कमीशन/चूक के कार्य लाए गए हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि मेरे इस्तीफे को आज कामकाजी घंटों की समाप्ति पर स्वीकार किया जाए।'

IndusInd Bank MD & CEO Resign: इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सुमंत कठपालिया ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 में लेखांकन चूक के कारण बैंक को 1,960 करोड़ रुपये का नुकसान होने के मद्देनजर इस्तीफा दिया।

IndusInd Bank MD & CEO Resign

इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक ने दिया इस्तीफा

इंडसइंड बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसके प्रबंध निदेशक और सीईओ कठपालिया ने 29 अप्रैल, 2025 को अपने पत्र के माध्यम से बैंक से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 29 अप्रैल, 2025 को कामकाजी घंटों के खत्म होने के बाद से प्रभावी है।

End of Feed