बिजनेस

प्रति लीटर 2 रुपया महंगा हुआ मदर डेयरी का दूध, बुधवार से लागू होगी नई कीमत

Mother Dairy Increases price of milk: प्रमुख दूध उत्पादक कंपनी मदर डेयरी ने अपने दूध के दाम में प्रति लीटर दो रुपए की वृद्धि कर दी है। कंपनी की यह नई दर बुधवार से लागू होगी। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि नई कीमत 30 अप्रैल 2025 से लागू होगी।

Image

मदर डेयरी का दूध महंगा।

Mother Dairy Increases price of milk: प्रमुख दूध उत्पादक कंपनी मदर डेयरी ने अपने दूध के दाम में प्रति लीटर दो रुपए की वृद्धि कर दी है। कंपनी की यह नई दर बुधवार से लागू होगी। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि नई कीमत 30 अप्रैल 2025 से लागू होगी। नई कीमत उन सभी जगहों पर लागू होगी जहां कंपनी अपने उत्पाद बेचती है। मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा, 'खरीद कीमतों में हुई वृद्धि से निपटने के लिए कंपनी ने अपनी कीमत में संशोधन किया है। पिछले कुछ महीने से दूध खरीद में प्रति लीटर चार से पांच रुपए की वृद्धि हुई है।'

प्रतिदिन 35 लाख लीटर दूध बेचती है मदर डेयरी

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन अपने ऑन लाइन प्लेटफॉर्म, स्थानीय दुकानों और अपने बथों के जरिए करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि किसानों की आजीविका की परवाह करते हुए हम उपभोक्ताओं तक दूध की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि नई कीमत दूध की बढ़ते दाम से तालमेल बिठाने के लिए किया गया है। इस वृद्धि के साथ दिल्ली-एनसीआर में टोंड मिल्क का दाम अब 54 रुपए प्रतिलीटर से बढ़कर प्रति लीटर 56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। फुल क्रीम दूध की कीमत 68 रुपए की जगह 69 रुपए की हो गई है। गाय का दूध भी महंगा हो गया है। अब यह प्रति लीटर 59 रुपए में मिलेगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article