बिजनेस

Foxconn Revenue: iPhone बनाने वाली फॉक्सकॉन का भारत में रेवेन्यू 20 अरब डॉलर के पार, कर्मचारियों की संख्या भी हुई 80,000 से अधिक

Foxconn Revenue in India: ताइवान की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता फॉक्सकॉन का भारत में रेवेन्यू आईफोन प्रोडक्शन में उछाल के कारण वित्त वर्ष 2024-25 में दोगुना से अधिक बढ़कर 20 अरब डॉलर (लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये) हो गया।

Image

भारत में फॉक्सकॉन का रेवेन्यू

Photo : iStock

Foxconn Revenue in India: ताइवान की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता फॉक्सकॉन का भारत में रेवेन्यू आईफोन प्रोडक्शन में उछाल के कारण वित्त वर्ष 2024-25 में दोगुना से अधिक बढ़कर 20 अरब डॉलर (लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये) हो गया। इस मामले से परिचित सूत्रों ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में फॉक्सकॉन के कर्मचारियों की कुल संख्या भी 65 प्रतिशत बढ़कर लगभग 80,000 हो गई। एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, "वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में फॉक्सकॉन का राजस्व दोगुना से अधिक होकर 20 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। इसके कर्मचारियों की संख्या भी 80,000 से अधिक हो गई है।" हालांकि इसकी पुष्टि के लिए फॉक्सकॉन को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़ें -

आईफोन प्रोडक्शन में और तेजी लाएगी

फॉक्सकॉन दिग्गज अमेरिकी कंपनी एप्पल के लोकप्रिय उत्पाद आईफोन का मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए जानी जाती है। एप्पल ने भारत में आईफोन का उत्पादन बढ़ाने की घोषणा कर इसे और भी तेजी देने के संकेत दिए हैं।

भारत में विनिर्मित स्मार्टफोन का निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में दो लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर को पार कर गया जिसमें अकेले आईफोन की हिस्सेदारी 1.5 लाख करोड़ रुपये की है।

रेवेन्यू कई गुना बढ़ने की उम्मीद

सूत्रों ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में फॉक्सकॉन का राजस्व कई गुना बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि एप्पल कथित तौर पर अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए सभी आईफोन का विनिर्माण भारत में ही करने पर विचार कर रही है।

फॉक्सकॉन 2.8 अरब डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) के निवेश के साथ बेंगलुरु के पास देवनहल्ली में चीन के बाहर अपनी दूसरी सबसे बड़ी इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया में है। इस संयंत्र से 40,000 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

इसके अलावा फॉक्सकॉन उत्तर प्रदेश में एक इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के साथ भी चर्चा कर रही है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article