IndiGo को मिला नया CEO! विलियम वॉल्श संभालेंगे कमान, पहले ब्रिटिश एयरलाइन का कर चुके नेतृत्व

इंडिगो ने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श (William Walsh) को अपना नया सीईओ (CEO) नियुक्त किया है। वे IndiGo में 3 अगस्त तक शामिल हो सकते हैं।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख William Walsh को नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। वॉल्श (William Walsh) की पहचान एयरलाइन इंडस्ट्री के अनुभवी लीडर के रूप में होती है और वे वर्तमान में International Air Transport Association (IATA) के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत हैं।

william walsh

इंडिगो के नए CEO बने विलियम वॉल्श

IndiGo में 3 अगस्त तक हो सकते हैं शामिल

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, IndiGo ने अपनी आधिकारिक घोषणा में बताया कि वॉल्श की नियुक्ति नियामक अनुमोदनों के अधीन है। उनका कार्यकाल IATA में 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है और वे IndiGo में 3 अगस्त तक शामिल हो सकते हैं। यह घोषणा उनके नियुक्ति से ठीक तीन सप्ताह पहले हुए IndiGo के पूर्व सीईओ Pieter Elbers के अचानक इस्तीफे के बाद आई है।

End of Feed