महंगा होगा हवाई सफर! IndiGo ने फिर बढ़ाया Fuel Surcharge, 6 अक्टूबर से नए रेट लागू

हवाई सफर करने वालों के लिए खर्च बढ़ने वाला है। ATF की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच IndiGo ने Domestic और International Flights पर Fuel Charges को फिर से बढ़ाया है। नए Charges 6 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।

हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बार फिर टिकट का खर्च बढ़ सकता है। देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने Aviation Turbine Fuel यानी ATF की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अपने Fuel Charges को फिर से Re-calibrate किया है। एयरलाइन के मुताबिक, नए Fuel Charges Domestic और International दोनों Routes पर लागू होंगे। ये नए Charges 6 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे के बाद की गई सभी नई बुकिंग पर लागू होंगे।

Indigo Fuel Surcharge

IndiGo ने फिर बढ़ाया Fuel Surcharge

14 फीसदी तक बढ़ीं ATF की कीमतें

IndiGo ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से ATF की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। खासकर Middle East में Geopolitical Issues के बाद Fuel Prices पर दबाव बढ़ा है। कंपनी के अनुसार, हालिया महीने में ATF की कीमतों में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते Aviation Turbine Fuel की लागत पिछले करीब एक दशक के सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई है। ATF एयरलाइन के Operating Cost का एक बड़ा हिस्सा होता है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर एयरलाइंस की लागत पर पड़ता है।

End of Feed