IndiGo Crisis: इंडिगो का सबसे बुरा दौर खत्म, क्यों बोले CEO पीटर एल्बर्स?

IndiGo Crisis: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइन का परिचालन अब काफी हद तक सामान्य हो गया है और सबसे खराब दौर गुजर चुका है। वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि कंपनी ने अधिकतर उड़ानें बहाल कर दी हैं और अब ध्यान खुद को मजबूत करने, व्यवधानों के मूल कारणों की जांच और मजबूती से वापसी पर है।

IndiGo Crisis: इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा है कि एयरलाइन के परिचालन को काफी हद तक सुधार लिया गया है और अब सबसे खराब दौर पीछे छूट चुका है। उन्होंने बताया कि हाल के व्यवधानों के बाद कंपनी ने अपनी ज्यादातर उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। कर्मचारियों को भेजे गए वीडियो संदेश में एल्बर्स ने कहा कि कंपनी अब खुद को और मजबूत बनाने, समस्याओं की असली वजह जानने और मजबूती के साथ आगे बढ़ने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्ते कंपनी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहे हैं।

IndiGo Crisis, Peter Elbers, IndiGo CEO statement

सबसे बुरा दौर बीत चुका है: इंडिगो सीईओ (तस्वीर-istock)

हजारों उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

इस महीने की शुरुआत में परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण इंडिगो को हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। एक समय ऐसा भी आया जब रोजाना करीब 1,600 उड़ानें रद्द हो रही थीं। इससे हवाई अड्डों पर लाखों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

End of Feed