IndiGo ने लंबी दूरी के उड़ानों में किया बदलाव, क्यों उठाया यह कदम, किन फ्लाइट्स पर पड़ा असर

IndiGo International Flights: इंडिगो ने बुधवार को कहा कि विदेशी परिचालन से जुड़ी चुनौतियों के कारण वह अपनी लंबी दूरी की उड़ानों में बदलाव कर रही है। इसके तहत 17 फरवरी से कोपनहेगन (डेनमार्क) के लिए उड़ानें स्थगित कर दी जाएंगी। कई उड़ानों में कटौती की गईं। कंपनी ने बताया कि ऐसा कदम क्यों उठाया।

IndiGo International Flights: भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को अपने अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी के उड़ान कार्यक्रम में बदलाव करने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि विदेशी परिचालन से जुड़ी कुछ चुनौतियों के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। इन चुनौतियों में भू-राजनीतिक परिस्थितियों की वजह से हवाई क्षेत्र में लगातार बदलाव और भारत व विदेशों में हवाई अड्डों पर भीड़ शामिल है।

IndiGo International Flights

इंडिगो ने लंबी दूरी के उड़ान कार्यक्रम में किया बदलाव (तस्वीर-istock)

कोपनहेगन की उड़ानें होंगी निलंबित

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इंडिगो ने बताया कि 17 फरवरी से कोपनहेगन (डेनमार्क) के लिए उड़ानों का संचालन रोक दिया जाएगा। एयरलाइन ने कहा कि यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी। कंपनी के बड़े विमानों को परिचालन संबंधी बाहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लंबी दूरी की उड़ानों का समय बढ़ गया है और 787-9 विमानों के संचालन कार्यक्रम पर असर पड़ा है।

End of Feed