मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के दम पर सितंबर में औद्योगिक उत्पादन 4 प्रतिशत बढ़ा

Industrial production: देश का औद्योगिक उत्पादन सितंबर 2025 में विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के चलते चार प्रतिशत बढ़ा है। मंगलवार को जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) से मापा गया यह उत्पादन पिछले वर्ष सितंबर 2024 में 3.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

Industrial production : देश का औद्योगिक उत्पादन सितंबर 2025 में विनिर्माण क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन के चलते चार प्रतिशत की दर से बढ़ा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा मंगलवार को जारी किए गए ताजe आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। यह वृद्धि पिछले वर्ष के समान माह की तुलना में बेहतर रही, जब औद्योगिक उत्पादन में 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

Indian manufacturing sector

देश का औद्योगिक उत्पादन सितंबर में चार प्रतिशत बढ़ा (तस्वीर-istock)

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एनएसओ द्वारा जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के अनुसार, औद्योगिक गतिविधियों में यह सुधार मुख्य रूप से विनिर्माण और बिजली उत्पादन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन की वजह से संभव हुआ, हालांकि खनन क्षेत्र में मामूली गिरावट देखने को मिली।

End of Feed