नहीं लगते ये 3 झटके, तो रॉकेट बन जाती इकोनॉमी! 8% होती भारत की GDP ग्रोथ

रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर का दावा है कि भारत की GDP ग्रोथ 8% पार हो गई होती, अगर कुछ बाहरी झटके नहीं लगे होते। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इकोनॉमी में जान कहां से आ रही है।

India GDP Grwoth Rate : भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 8% तक पहुंच गई होती, लेकिन कुछ वैश्विक चुनौतियों ने इसकी रफ्तार पर असर डाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता का कहना है कि अगर देश को बाहरी आर्थिक झटकों का सामना नहीं करना पड़ता, तो भारत पहले ही 8% की ग्रोथ वाली इकोनॉमी बन चुका होता। उनके मुताबिक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी सेवाओं में सुधार, मैन्युफैक्चरिंग और बेहतर गवर्नेंस ने भारतीय अर्थव्यवस्था को पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत बनाया है।

rbi india gdp growth

हालात सुधरे तो बढ़ेगी रफ्तार

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक पूनम गुप्ता ने मंगलवार, 27 अक्टूबर को मुंबई में एक कार्यक्रम हुई चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती 7% के आसपास बनी विकास दर को लगातार 8% या इससे ऊपर ले जाने की है। इसके लिए घरेलू आर्थिक मजबूती के साथ-साथ बदलते वैश्विक माहौल के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा।

End of Feed