विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त, RBI के पास अब इतने अरब डॉलर का रिजर्व

Foreign Reserve: 25 जुलाई 2025 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.7 अरब डॉलर बढ़कर 698.192 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे पहले के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 1.18 अरब डॉलर की कमी आई थी। लेकिन अब इस बढ़त ने निवेशकों और नीति-निर्माताओं को राहत दी है। यह भंडार भारत को विदेशी लेन-देन, कर्ज भुगतान और मुद्रा की स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है।

Foreign Reserve: मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत के लिए राहत की खबर है। लगातार तीन हफ्तों तक गिरावट झेलने के बाद अब भंडार में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 25 जुलाई 2025 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.7 अरब डॉलर बढ़कर 698.192 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

Foreign Reserve

विदेशी मुद्रा भंडार (pic credit:istock)

पिछले हफ्ते गिरा, इस हफ्ते आई बढ़त

इससे पहले के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 1.18 अरब डॉलर की कमी आई थी। लेकिन अब इस बढ़त ने निवेशकों और नीति-निर्माताओं को राहत दी है। यह भंडार भारत को विदेशी लेन-देन, कर्ज भुगतान और मुद्रा की स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है।

End of Feed