Foreign Exchange Reserves Of India: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा, बढ़कर हुआ 606.86 अरब डॉलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 06:52 PM IST

Foreign Exchange Reserves Of India: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में 2.82 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अब बढ़कर 606.86 अरब डॉलर हो गया।

Foreign Exchange Reserves Of India: देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.82 अरब डॉलर बढ़कर 606.86 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह देश का कुल मुद्रा भंडार 6.11 अरब डॉलर बढ़कर 604.04 अरब डॉलर हो गया था।

Foreign Exchange Reserves Of India

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्राभंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। पिछले साल से वैश्विक गतिविधियों के कारण दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनिमय दर बनाए रखने के लिए मुद्राभंडार का उपयोग किया। इससे मुद्रा भंडार प्रभावित हुआ।

End of Feed