Foreign Exchange Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा, बढ़कर हुआ 644.15 अरब डॉलर पर

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2024, 07:38 PM IST

Foreign Exchange Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 मई को समाप्त सप्ताह में 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब डॉलर रहा।

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 मई को समाप्त सप्ताह में 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.67 अरब डॉलर बढ़कर 641.59 अरब डॉलर रहा था। इसके पहले लगातार तीन सप्ताह इसमें गिरावट आई थी। पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का मुद्रा भंडार 648.56 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Foreign Exchange Reserves

विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी (तस्वीर-Canva)

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 10 मई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.49 अरब डॉलर बढ़कर 565.65 अरब डॉलर हो गयी। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

End of Feed