भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14.361 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 723.774 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरबीआई के डेटा के मुताबिक, 30 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार के अहम घटक गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 14.595 अरब डॉलर बढ़कर 137.683 अरब डॉलर हो गई है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में 14.361 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 723.774 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई। इससे पहले के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 8.053 अरब डॉलर की बढ़त देखी गई थी। विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी की वजह सोने की कीमतों में तेजी आना है।

foreign exchange reserves

किसी भी देश की लिए उसका विदेशी मुद्रा भंडार काफी महत्वपूर्ण होता है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आरबीआई के डेटा के मुताबिक, 30 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार के अहम घटक गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 14.595 अरब डॉलर बढ़कर 137.683 अरब डॉलर हो गई है।

End of Feed