भारत का Essar Group बनाएगा अमेरिकी का सबसे Steel Plant, ₹1.5 लाख करोड़ होंगे खर्च

भारतीय कारोबारी समूह Essar Group अमेरिका स्टील प्लांट बनाने के लिए 18 अबर डॉलर का निवेश करेगगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे इमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट निवेश बताया है।

Essar Group US steel plant : भारतीय कारोबारी समूह Essar Group अमेरिका में करीब $18 अरब (लगभग ₹1.5 लाख करोड़) का बड़ा स्टील प्लांट लगाने जा रहा है। ग्रुप की अमेरिकी कंपनी Mesabi Metallics अमेरिकी राज्य आयोवा (Iowa) में यह प्लांट बनाएगी, जिसकी सालाना स्टील प्रोडक्शन कैपेसिटी करीब 1 करोड़ टन होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बताया है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हावर्ड लूटनिक (Howard Lutnick) ने खान और स्टील प्लांट के संयुक्त निवेश को करीब $17.5 अरब बताया, जबकि प्रोजेक्ट के मालिकों ने कुल निवेश करीब $18 अरब बताया है।

Essar Group US steel plant

व्हाइट हाउस में नए स्टील प्लांट का ऐलान

हजारों लोागें को रोजगार का दावा

ट्रंप का दावा है कि इस प्रोजेक्ट से करीब 6,000 कंस्ट्रक्शन जॉब्स और लगभग 2,000 स्थायी मैन्यूफैक्चरिंग जॉब बनेंगे। इसके अलावा माइनिंग से जुड़े जॉब भी बढ़ेंगे। यानी कुल मिलाकर करीब 8,000 रोजगार के अवसर बन सकते हैं। Trump ने सोमवार को व्हाइट हाउस (White House) में इस प्रोजेक्ट की ऐलान करते हुए कहा कि Mesabi Metallics का यह स्टील प्लांट अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा प्लांट होगा। उन्होंने इसे दुनिया के सबसे बड़े प्लांट्स में से एक भी बताया।

End of Feed