Indian Economy News: भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत, लेकिन आगे चुनौतियों की आशंका

Indian Economy News: भारत की अर्थव्यवस्था ने 2025-26 में 7.7% की वृद्धि दर्ज की, लेकिन वैश्विक अनिश्चितताओं, तेल कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव के कारण 2026-27 में विकास धीमा रहने की आशंका है।

Indian economy News : भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश की जीडीपी वृद्धि (GDP growth) दर 7.7 प्रतिशत रही। यह पहले के दूसरे अग्रिम अनुमान 7.6 प्रतिशत से थोड़ी अधिक है, जो आर्थिक मजबूती को दिखाता है। जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही में भी अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया और जीडीपी वृद्धि 7.8 प्रतिशत रही। हालांकि यह अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 8 प्रतिशत से थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी इसे मजबूत माना जा रहा है।

Indian economy News, GDP growth, economic growth India, quarterly GDP, domestic demand, private consumption, investment activity

महंगाई से चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि पर दबाव (तस्वीर-istock)

घरेलू मांग बनी विकास की मुख्य ताकत

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक अर्थशास्त्रियों का कहना है कि भारत की आर्थिक वृद्धि का मुख्य कारण मजबूत घरेलू मांग रही है। देश में लोगों की खपत (खरीदारी) और निजी निवेश लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस मजबूती की वजह से भारत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के असर को काफी हद तक संभाल सका है। यानी बाहरी दबावों के बावजूद देश की आर्थिक गतिविधियां स्थिर बनी रहीं।

End of Feed