भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार रहेगी मजबूत, 2027 तक नहीं बदलेगा रेपो रेट! DBS बैंक रिपोर्ट का दावा

India economy: भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में स्थिर गति से आगे बढ़ने की संभावना है। डीबीएस बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत और 2027 में 6.4 प्रतिशत रह सकती है। इससे भारत सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई 2026-27 में रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रख सकता है।

India economy : भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में स्थिर और संतुलित गति से आगे बढ़ती रहेगी। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था डीबीएस बैंक की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत वर्ष 2026 में 6.5 प्रतिशत और 2027 में 6.4 प्रतिशत की दर से आर्थिक विकास कर सकता है। इस अनुमान के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाए रखेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत की घरेलू मांग, सरकारी निवेश और नीतिगत स्थिरता देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही है।

India economy, GDP growth forecast, DBS Bank report,

भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर वृद्धि के लिए तैयार, 2027 तक रेपो रेट में बदलाव की संभावना नहीं (तस्वीर-istock)

महंगाई धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर लौटेगी

आईएएनएस के मुताबिक डीबीएस बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, खुदरा महंगाई दर यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में आने वाले वर्षों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अनुमान है कि 2025 में जहां महंगाई 2.2 प्रतिशत के आसपास रहेगी, वहीं 2026 में यह बढ़कर 3.5 प्रतिशत और 2027 में 4.5 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। हालांकि, बैंक का मानना है कि यह बढ़ोतरी किसी बड़े खतरे का संकेत नहीं है, बल्कि यह कीमतों के धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर लौटने की प्रक्रिया को दर्शाती है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बन रहा है।

End of Feed