जापान, द. कोरिया और ताइवान से सस्ता हुआ भारत का शेयर बाजार, क्या अब लौटेंगे विदेशी निवेशक?

भारतीय शेयर बाजार प्राइस टू अर्निंग रेश्यो (PE) के लिहाज से जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे प्रमुख एशियाई बाजारों से सस्ता हो गया है। FII के भारतीय बाजार से निकासी की सबसे बड़ी वजह वैल्यूएशन बताई गई। वैल्युएशन सस्ते होने पर क्या अब FII भारतीय बाजार में लौटेंगे

Nifty valuation India: भारतीय शेयर बाजार में आई हालिया गिरावट के बाद वैल्यूएशन अब ठंडे पड़ते नजर आ रहे हैं। पिछले दो वर्ष में भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों की निकासी के पीछे भारतीय बाजार खासतौर पर निफ्टी के हाई वैल्यूएशन को सबसे अहम वजह माना जा रहा था। फिलहाल, Nifty 50 का PE 19x पर आ चुका है, जो 10 के औसत 22.3x से काफी नीचे है। सवाल यह है कि क्या यह स्तर विदेशी निवेशकों को वापस आकर्षित करने के लिए पर्याप्त है या नहीं।

Nifty Valuation, निफ्टी वैल्युएशन

एशियाई बाजारों में भारतीय बाजार सस्ता

वैल्यूएशन में बड़ी गिरावट

Nifty 50 का ट्रेलिंग PE 19.4x पर आ गया है, जो 5 साल के 22.6x और 10 साल के 22.3x औसत से नीचे है। कोविड के बाद पहली बार इंडेक्स 20x के नीचे आया है, जो बताता है कि बाजार में आई गिरावट ने वैल्यूएशन को काफी हद तक नॉर्मल कर दिया है।

End of Feed