AI की रेस में पिछड़ने से मंदी की गिरफ्त में भारतीय शेयर बाजार, जानें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने ऐसा क्या किया?

भारतीय शेयर बाजार में मंदी खत्म नहीं हो रही है। इससे निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। क्या आपको पता है कि इसके पीछे की वजह AI है।

AI Impact on Share Market: पिछले लंबे समय से भारतीय शेयर बाजार एक रेंज बाउंड ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 50 22000 से 24000 के बीच फंसा हुआ है। वहीं, इस दौरान दुनियाभर के बाजारों में शानदार तेजी देखी गई है। क्या आपको पता है कि भारतीय बाजार क्यों पीछे रह गए और इसकी वजह क्या है? आपको जानकार शायद आश्चर्य होगा कि इसकी वजह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) हैं। आइए समझते हैं कि कैसे एआई ने भारतीय शेयर बाजार की रफ्तार रोकी है।

AI Impact on Indian Market

AI का भारतीय शेयर बाजार पर असर

ग्लोबल शेयर बाजारों में उछाल

आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में इंडेक्स युद्ध पूर्व स्तर से 1-8% ऊपर हैं। हाल ही में नैस्डैक (Nasdaq) ने अपना नया रिकॉर्ड बनाया है। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) जो कच्चे तेल के बड़े आयातक होने के कारण युद्ध की शुरुआत में 13-19% तक गिर गए थे, अब 2-4% की बढ़त पर हैं। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी और सेंसेक्स 27 फरवरी के स्तर से अब भी 5-6% नीचे हैं। हालांकि निचले स्तरों से 11% की रिकवरी हुई है, लेकिन वैश्विक बाजारों के मुकाबले प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है।

End of Feed