भारतीय रुपये में बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड 88.20 के निचले स्तर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारत पर अमेरिकी शुल्क की चिंताओं और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण घरेलू मुद्रा दबाव में रही। व्यापारियों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस संकेत का भी आकलन किया कि वह शेष वर्ष के लिए उधारी लागत में लगातार कमी लाएगा।

वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 35 पैसे टूटकर 88.20 पर बंद हुआ।

Rupee vs Dollar

बुधवार को रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे बढ़कर 87.85 पर बंद हुआ था। (फोटो क्रेडिट-iStock)

End of Feed