रेलवे का बड़ा फैसला, इन लोगों को जिंदगी भर ट्रेन में फ्री मिलेगी AC कोच की टिकट; नहीं देना होगा एक भी रुपया

भारत सरकार ने Gallntry Award पाने वाले सैनिकों के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। अब ये अवॉर्डी भारतीय रेलवे की ट्रेनों में जीवनभर फ्री यात्रा कर सकेंगे। फर्स्ट क्लास, 2AC और AC चेयर कार में सफर के साथ इसमें उन्हें क्या क्या फायदे मिलेंगे आइए जानते हैं।

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। जहां हाल ही में टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों को सख्त और पारदर्शी बनाया गया है, वहीं अब देश की रक्षा करने वाले जांबाज सैनिकों के सम्मान में एक ऐतिहासिक घोषणा की गई है। रेलवे ने वीरता पदक जीतने वाले सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के साथ-साथ उनके परिवारों को 'लाइफटाइम फ्री ट्रेन टिकट' का बड़ा तोहफा दिया है। यह कदम न केवल हमारे सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है, बल्कि उनके अदम्य साहस को भारतीय रेलवे की ओर से एक सलामी भी है।

Indian Railway Free Ticket

वीरता पुरस्कार विजेताओं को लाइफटाइम फ्री सफर

भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नए आदेशों के अनुसार, गैलेंट्री अवॉर्ड (वीरता पदक) विजेताओं को अब ताउम्र ट्रेन में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी। इस योजना के तहत परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र जैसे प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले जवान शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि यह सुविधा केवल जवानों तक सीमित नहीं है; उनकी पत्नियों और विधवाओं को भी जीवनभर भारतीय रेलवे की प्रीमियम श्रेणियों में फ्री सफर का अधिकार दिया गया है। वे फर्स्ट क्लास, सेकेंड AC और AC चेयरकार जैसी श्रेणियों में बिना किसी खर्च के यात्रा कर सकेंगे।

End of Feed