इंडियन इकोनॉमी फुल स्पीड में, GDP ग्रोथ की रफ्तार बढ़कर यहां पहुंचने की उम्मीद: सरकारी रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि मजबूत औद्योगिक विकास, स्वस्थ कृषि उत्पादन, मजबूत ग्रामीण मांग और शहरी खपत में सुधार के कारण चालू वर्ष में भारत की जीडीपी वास्तविक रूप से 7.3% बढ़ने की उम्मीद है। RBI ने दिसंबर तिमाही में 7% और मार्च तिमाही में 6.5% वृद्धि का अनुमान लगाया था।

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक और अच्छी खबर आई है। तमाम वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में अनुमान से बेहतर दर से बढ़ेगी। सरकार के अनुमान के अनुसासर, जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में बढ़कर 7.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद, यह 2024-25 में 6.5 प्रतिशत थी। बुधवार को जारी आधिकारिक डेटा के अनुसार, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस ग्रोथ, अच्छी घरेलू खर्च और फिक्स्ड एसेट्स में मजबूत निवेश के कारण चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में 7.4% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

भारतीय अर्थव्यवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था

सांख्यिकी मंत्रालय ने जारी किया अनुमान

सांख्यिकी मंत्रालय के पहले एडवांस अनुमान, जो FY27 के केंद्रीय बजट से पहले आए हैं और बजट की गणना का आधार बनेंगे, से पता चला है कि नॉमिनल टर्म्स में, चालू वर्ष में भारत की GDP में 8% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सरकार टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन ग्रोथ के साथ-साथ नॉमिनल GDP के संदर्भ में राजकोषीय घाटे, टैक्स उछाल और केंद्र सरकार के कर्ज के मैक्रो रेश्यो के बारे में भी अनुमान लगाती है। FY26 में अनुमानित 7.4% रियल GDP ग्रोथ FY25 में 6.5% ग्रोथ और FY24 में 9.2% विस्तार के बाद हुई है।

End of Feed