भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग मुंबई के परेल में बनने वाली है। ब्रिटेन स्थित एक कंपनी ने इसकी घोषणा की है। इस टावर में 110 फ्लोर होंगे। इसमें दुकानें, मॉल, होटल, अस्पताल सब होगा।
भारत का सबसे ऊंचा टावर (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)
किसने की घोषणा
ब्रिटेन स्थित एसआरएएम और एमआरएएम समूह ने इसकी घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वो मुंबई में भारत के सबसे ऊंचे टावर का निर्माण करेगी। निर्माण कंपनी ने कहा कि मुंबई के परेल-सेवरी इलाके में 110 मंजिलों की बहुउपयोगी इमारत का निर्माण किया जाएगा। कंपनी ने इस अल्ट्रा-शानदार प्रोजेक्ट को डिजाइन करने के लिए वेंकट पिल्लई डिजाइन स्टूडियो के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट वेंकट पिल्लई को हायर किया है।
क्या कहा कंपनी ने
कंपनी ने एक बयान में कहा- "अपनी तरह की पहली गगनचुंबी इमारत में ऑफिस, दुकानें, एक मॉल, एक होटल, एक 50-बिस्तर वाला अस्पताल, सर्विस्ड अपार्टमेंट, एक जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन केंद्र, 50-सीटर मूवी थिएटर, बैंक्वेट हॉल होगा।"
कंपनी उत्साहित
इस प्रोजेक्ट को लेकर एसआरएएम और एमआरएएम समूह उत्साहित दिख रही है। कंपनी इस प्रोजक्ट पर जल्द से जल्द काम करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के डायरेक्टर राघव कपूर ने कहा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की कल्पना काफी पहले की गई थी। इस पर मुहर लगना अब तक किए गए हमारे काम के लिए केवल एक प्रशंसा नहीं होगी बल्कि हमारी विभिन्न टीमों और संस्थापक सदस्यों की व्यक्तिगत जीत होगी, जिन्होंने इस शिखर तक पहुंचने की कल्पना की थी।
