डिफेंस की दुनिया में भारत की लंबी छलांग, पहला स्वदेशी C-295 एयरक्राफ्ट का निर्माण अंतिम दौर में, जानें खासियतें

Airbus और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के सहयोग से C-295 एयरक्राफ्ट का निर्माण भारत में किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के बाद वडोदरा वैश्विक एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग मैप पर तेजी से उभरत सकता है।

ईरान संकट के कारण पूरी दुनिया में डिफेंस का बजट बढ़ा है। सभी देश अपने डिफेंस सेक्टर को मजबूत कर रहे हैं। भारत भी अपनी सुरक्षा को पुख्ता करने की हर संभव कोशिश कर रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर आई है। Tata Advanced Systems के वडोदरा स्थित फाइनल असेंबली लाइन में देश का पहला स्वदेशी C-295 एयरक्राफ्ट का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। हाल ही में सामने आए वीडियो में एयरक्राफ्ट एडवांस स्टेज में तैयार होता दिखाई दिया है। यह वडोदरा और देश दोनों के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।

C-295 Aircraft

C-295 एयरक्राफ्ट

यह भारत के निजी क्षेत्र में तैयार होने वाला पहला सैन्य विमान होगा। C-295 विमान भारतीय वायुसेना की लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल क्षमता को मजबूत करेगा।

End of Feed