भारत का खेल उपकरण निर्यात 2036 तक 8.1 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है : नीति आयोग रिपोर्ट

नीति आयोग की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि यदि मौजूदा स्थिति बनी रहती है, तो भारत का निर्यात केवल 0.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा और वैश्विक हिस्सेदारी 0.4 प्रतिशत पर ही सिमटी रहेगी।

भारत में साल 2036 तक खेल उपकरणों के निर्यात को 8.1 अरब डॉलर तक पहुंचाने और करीब 54 लाख अतिरिक्त नौकरियां पैदा करने की अपार क्षमता है। नीति आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। रिपोर्ट में खेल सामग्री के वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी को दो अरब डॉलर से बढ़ाकर 24 अरब डॉलर करने और उपकरणों के निर्यात को वर्तमान के 275 करोड़ डॉलर (0.5 प्रतिशत) से बढ़ाकर 11 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 8.1 अरब डॉलर करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Niti Ayoag

रिपोर्ट में आयात पर निर्भरता कम करने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए लक्षित निवेश की वकालत की गई है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

’भारत के खेल उपकरण विनिर्माण की निर्यात क्षमता को साकार करना’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलाव और आगामी बड़े खेल आयोजनों के कारण भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। रिपोर्ट में आयात पर निर्भरता कम करने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए लक्षित निवेश की वकालत की गई है।

End of Feed