पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच भारत बढ़ा रहा आर्थिक ताकत; कल इस देश के साथ करेगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) सोमवार को साइन होगा। इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और सभी क्षेत्रों में बाजार पहुंच को बढ़ावा मिलेगा।

भारत और न्यूजीलैंड के लिए कल का दिन एतिहासिक साबित होने वाला है। कल यानी 27 अप्रैल को दोनों देशों के बीच, बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA)साइन होने जा रहा है, जो दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देगा। यह समझौता नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के समकक्ष टॉड मैक्ले की मौजूदगी में अंतिम रूप लेगा।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल होगा एफटीए।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल होगा एफटीए।

यह एफटीए द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और बाजार पहुंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में व्यापार को दोगुना कर 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। वैश्विक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इसे एक महत्वपूर्ण आर्थिक कदम माना जा रहा है। इससे भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

End of Feed