भारत को विश्व व्यापार संगठन में सुधार प्रक्रिया का नेतृत्व करना चाहिए: नगोजी

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक ने यहां सीआईआई के साझेदारी शिखर सम्मेलन 2025 में कहा, ‘‘...इसमें भारत अग्रणी हो सकता है। भारत को डब्ल्यूटीओ में सुधार प्रक्रिया का नेतृत्व करना चाहिए...।

विश्व व्यापार संगठन की प्रमुख नगोजी ओकोंजो-इवेला ने शुक्रवार को कहा कि भारत को डब्ल्यूटीओ में सुधार प्रक्रिया का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी गति से बढ़ रही है और यह प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में अग्रणी है। डब्ल्यूटीओ की प्रमुख ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन में उन क्षेत्रों पर ध्यान देने की आवश्यकता है जो ठीक से काम नहीं कर रहे हैं और उन्हें सुधारने के तरीकों पर चर्चा करने की जरूरत है।

WTO

WTO प्रमुख नगोजी ओकोंजो-इवेला ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी गति से बढ़ रही है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक ने यहां सीआईआई के साझेदारी शिखर सम्मेलन 2025 में कहा, ‘‘...इसमें भारत अग्रणी हो सकता है। भारत को डब्ल्यूटीओ में सुधार प्रक्रिया का नेतृत्व करना चाहिए...। भारत को यह सुनिश्चित करने में अग्रणी होना चाहिए कि हम ऐसी व्यवस्था में न रहें जो नियम आधारित होने के बजाय शक्ति आधारित हो जाए।’’ उन्होंने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और उसके पास न केवल इस क्षेत्र में बल्कि वैश्विक स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने के लिए पर्याप्त व्यापकता एवं विश्वसनीयता है।

End of Feed