'मेड इन इंडिया' के लिए अमेरिकी बाजार के दरवाजे खुलवाने की तैयारी, जानिए केंद्रीय मंत्री गोयल ने क्या कहा

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमारा मानना है कि भारत को तरजीही बाजार पहुंच मिलनी चाहिए।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत अपने उत्पादों के लिए अमेरिका में तरजीही बाजार पहुंच चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ भारत के संबंध बहुत मजबूत हैं और टेक्नोलॉजी, रक्षा, व्यापार तथा निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी है।

india seeks preferential market access in usa

भारत अपने उत्पादों के लिए अमेरिका में तरजीही बाजार पहुंच चाहता है। (Photo: X handle/@PiyushGoyal)


पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गोयल ने संवाददाताओं से कहा, "हमारे संबंध बहुत मजबूत हैं। टेक्नोलॉजी, रक्षा, व्यापार व निवेश सहित कई क्षेत्रों में हमारी गहरी रणनीतिक साझेदारी है। हमारा मानना है कि भारत को तरजीही बाजार पहुंच मिलनी चाहिए।’’

End of Feed