इस साल 6.2 फीसदी की रेट से बढ़ेगी GDP,लेकिन गरीबों की इनकम चिंताजनक

India GDP Rate: इंडिया रेटिंग्स ने अगले साल होने वाले आम चुनावों के पहले जीडीपी ग्रोथ की राह में कुछ चुनौतियों को लेकर आगाह भी किया है। इनमें वैश्विक वृद्धि दर में गिरावट से भारत के निर्यात में सुस्ती, वित्तीय परिस्थितियों की वजह से पूंजी की लागत बढ़ना और मानसूनी बारिश में कमी के साथ विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट शामिल हैं।

India GDP Rate: सरकार के बढ़े हुए कैपिटल खर्च, घरेलू कंपनियों एवं बैंकों के कर्ज में कमी, ग्लोबल लेवल पर जीसों की कीमतों में गिरावट और निजी निवेश में तेजी देखते हुए, भारत की ग्रोथ रेट चालू वित्त वर्ष 6.2 फीसदी रह सकती है। इन फैक्टर को देखते हुए इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 5.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है।

india gdp projection

चुनाव से पड़ेगा असर

हालांकि, इंडिया रेटिंग्स ने अगले साल होने वाले आम चुनावों के पहले जीडीपी ग्रोथ की राह में कुछ चुनौतियों को लेकर आगाह भी किया है। इनमें वैश्विक वृद्धि दर में गिरावट से भारत के निर्यात में सुस्ती, वित्तीय परिस्थितियों की वजह से पूंजी की लागत बढ़ना और मानसूनी बारिश में कमी के साथ विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट शामिल हैं।

End of Feed