IEC 2023:भारत सुपर पॉवर बनने को आतुर,उम्मीदों को पूरा करने का बेहतरीन मौका- बोले टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 12:45 PM IST

India Economic Conclave 2023 : टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि जब किसी देश के ग्रोथ को पूरी दुनिया में सराहा जाता है। हम किस्मत वाले हैं कि अमृत काल के दौर में हैं।

India Economic Conclave 2023 : भारत सुपर पॉवर बनने को आतुर है और उसे हासिल करने के लिए यह बेहतरीन मौका है। जिस तरह भारत की पूरी दुनिया सराहना कर रही है, ऐसा किसी देश के लिए बहुत कम होता है। भारत की महान विविधतापूर्ण जनसांख्यिकीय का विकास कर उसे संपन्न करने का यह बेहतरीन अवसर है। यह बातें टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने गुरुवार को इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 के आगाज में कही। विनीत जैन के अनुसार भारत की ग्रोथ स्टोरी की गवाही बुधवार को आए GDP के आंकड़े भी दे रहे हैं। ऐसे में भारतीय कारोबारियों के लिए यह बेहतरीन अवसर है। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव भारत को सुपर पॉवर बनाने की राह में एक अहम कड़ी साबित होगा।

भारत की ग्रोथ स्टोरी की दुनिया कर रही है सराहना

विनीत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि जब किसी देश के ग्रोथ को पूरी दुनिया में सराहा जाता है। हम किस्मत वाले हैं कि अमृत काल के दौर में हैं। जो कि यह वादा करता है कि भारत की महान विविधतापूर्ण जनसांख्यिकीय का फायदा उठाकर , पूरे भारत में संपन्नता लानी है। और ऐसा करने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है। भारत की जीडीपी ने सभी उम्मीदों के विपरीत 7.2 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। आज भारत की यह ग्रोथ स्टोरी है, जो कि हकीकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और साहसी सरकार में हम आगे बढ़ रही है। भारतीय कारोबारियों को इससे बेहतरीन मौका कभी नहीं मिला है। अहम बात यह कि आज ज्यादातर कारोबारी युवा हैं और वह आगे बढ़ने के लिए बेकरार हैं।

End of Feed