भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील: 57% निर्यात पर होगा जीरो टैरिफ, कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार

India-New Zealand Trade Deal: भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील से 57% न्यूजीलैंड निर्यात पर टैरिफ खत्म होगा। कपड़ा, चमड़ा और ऑटो सेक्टर को फायदा मिलेगा, जबकि कृषि उत्पादों को भारत ने सुरक्षा दी है।

India-New Zealand Trade Deal : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले व्यापार समझौते को लेकर दोनों देशों में उत्साह बढ़ गया है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन (Christopher Luxon) ने कहा है कि इस ट्रेड डील से न्यूजीलैंड के कारोबार को बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड से भारत को होने वाले कुल निर्यात का 57 प्रतिशत हिस्सा पहले ही दिन से बिना किसी टैरिफ (शुल्क) के भेजा जा सकेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि यह समझौता न्यूजीलैंड के कारोबारियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा और दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा।

India New Zealand Trade Deal, India NZ Free Trade Agreement, New Zealand Tariff Free Exports, PM Narendra Modi New Zealand Visit, Christopher Luxon,

भारत के साथ ट्रेड डील पर न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन का बड़ा बयान (तस्वीर-X)

पीएम मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से पहले बड़ा समझौता

यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई को न्यूजीलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं। यह करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा होगी। सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, वाणिज्य, रक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग (India NZ Free Trade Agreement) को मजबूत करना है। इस दौरान भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को नई दिशा देने पर चर्चा होने की संभावना है।

End of Feed