भारत-न्यूजीलैंड की दोस्ती का नया अध्याय! 24 अप्रैल को हो सकता है FTA पर हस्ताक्षर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दोस्ती का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। दोनों देशों के बीच FTA पर 24 अप्रैल को हस्ताक्षर हो सकते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (India–New Zealand FTA) पर 24 अप्रैल को यहां हस्ताक्षर होने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस FTA से भारतीय निर्यातकों को द्वीपीय देश के बाजार में अपने उत्पादों के लिए शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी और अगले 15 वर्ष में करीब 20 अरब डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है।

India New Zealand FTA

India New Zealand FTA (Photo: iStock)

द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर पांच अरब डॉलर करना लक्ष्य

दोनों देशों ने इस व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी होने की घोषणा पिछले वर्ष 22 दिसंबर को की थी। इस समझौते का लक्ष्य अगले पांच वर्ष में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर पांच अरब डॉलर करना है। अधिकारी ने बताया कि इस समझौते पर भारत मंडपम में 24 अप्रैल को हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

End of Feed