चीनी के निर्यात पर रोक लगाने की तैयारी, ग्लोबल सप्लाई पर पड़ेगा असर, देश में कीमतें रहेंगी कंट्रोल !

India May Restrict Sugar Exports: 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले नए सीज़न में भारत सरकार द्वारा चीनी की शिपमेंट पर अंकुश लगाए जाने की संभावना है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। अगर घरेलू सप्लाई में सुधार होता है तो कुछ देशों को एक्सपोर्ट के लिए कोटा जारी किया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार लगा सकती है चीनी के निर्यात पर रोक
  • कंट्रोल में रह सकती हैं कीमतें
  • नए सीजन में लगेगा प्रतिबंध

India May Restrict Sugar Exports: केंद्र सरकार चीनी के निर्यात (SUgar Export) पर प्रतिबंध लगा सकती है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक देश है, मगर शुष्क मौसम के कारण इस साल गन्ने की फसल सूखने यानी कम रहने के बाद सरकार चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकती है। ये एक ऐसा कदम होगा जिससे चीनी की वैश्विक आपूर्ति में कमी आएगी।

घरेलू स्तर पर कीमतें रहेंगी कंट्रोल

दरअसल गन्ने के कम उत्पादन से चीनी का उत्पादन प्रभावित होता है, जिससे घरेलू स्तर पर कीमतें बढ़ती हैं। मगर यदि सरकार चीनी के निर्यात को रोकती है तो घरेलू स्तर पर कीमतें कंट्रोल में रह सकती हैं

End of Feed