बिजनेस

बिकने वाली है Go First एयरलाइन, खरीदने के लिए जिंदल पावर दिख रही सबसे आगे

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 12, 2023, 10:33 AM IST

Go First Airlines: ईओआई किसी भी कंपनी को खरीदने का पहला कदम होता है। ईओआई के बाद बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बिना ईओआई फाइल किए कोई भी बोली नहीं लगा सकता है।

Image

एयरलाइन गो फर्स्ट

Photo : iStock

Go First Airlines: महीनों से बंद पड़ी एयरलाइन गो फर्स्ट बिकने वाली है, जिसे खरीदने के लिए जिंदल पावर लिमिटेड सबसे आगे दिख रहा है। गुरुवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्राउंडेड एयरलाइन गो फर्स्ट को जिंदल पावर लिमिटेड से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) मिली है। ईओआई किसी भी कंपनी को खरीदने का पहला कदम होता है। ईओआई के बाद बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बिना ईओआई फाइल किए कोई भी बोली नहीं लगा सकता है। गो फर्स्ट में निवेश करने वाले एक पीएसयू बैंक के एक बैंकर ने रॉयटर्स को बताया कि जिंदल पावर एकमात्र सफल आवेदक था, जिसकी ईओआई को बैंकों ने स्वीकार किया है।

मिले थे दो अन्य आवेदन, लेकिन हुए रिजेक्ट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली उत्पादन कंपनी जल्द ही औपचारिक बोली जमा कर सकती है। ईओआई जमा करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर थी। जिंदल के अलावा दो और विदेशी संस्थाओं ने ईओआई जमा किया था, लेकिन कर्जदाताओं द्वारा तय मानदंडों के पूरा करने में असफल रहने के कारण उनके आवेदन को खारिज कर दिया गया था। उसके बाद आवेदनों का आकलन करने के लिए कर्जदाताओं की बैठक की गई थी।

गो फर्स्ट पर इन बैंकों का कर्ज

गो फर्स्ट पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक और डॉयचे बैंक का भारी कर्ज है। एयरलाइन पर इन बैंकों का कर्ज 6,521 करोड़ रुपये है। ऐसे में बैंक इस एयरलाइन की नीलामी से ये कर्ज जुटाने की तैयारी में हैं।

कब से बंद है उड़ान

गो फर्स्ट ने वित्तीय दिक्कतों और इंजन संबंधी समस्यओं के कारण तीन मई को ही उड़ान को बंद कर दिया था और दिवालिया समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है. जल्द ही दिवालियापन समाधान प्रक्रिया पर फैसला आ सकता है.

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article