बिजनेस

इस मामले में टॉप पर पहुंचे रतन टाटा, महिंद्रा से पिचाई तक सब पिछड़े

Most Followed Industrialists On X: 1.26 करोड़ फॉलोअर्स के साथ अरबपति उद्योगपति रतन टाटा एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले उद्यमी बन गए हैं।

Image

एक्स पर सर्वाधिक फॉलो किये जाने वाले कारोबारी रतन टाटा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रतन टाटा के एक्स पर 1.26 करोड़ फॉलोअर्स
  • आनंद महिंद्रा और सुंदर पिचाई उनसे पीछे
  • उदय कोटक के 11 लाख फॉलोअर्स

Most Followed Industrialists On X: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 (Hurun India Rich List 2023) के अनुसार एक्स (X), जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर 1.26 करोड़ फॉलोअर्स के साथ अरबपति उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले उद्यमी बन गए हैं। वह महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) से काफी आगे हैं। बीते एक साल में टाटा के फॉलोअर्स की संख्या 8 लाख बढ़ी, जबकि महिंद्रा के फॉलोअर्स की संख्या 11 लाख बढ़ी। मगर बावजूद इसके एक्स पर कुल फॉलोअर्स के मामले में टाटा आगे हैं। महिंद्रा के 1.08 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

और कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

टाटा और महिंद्रा के अलावा टॉप 10 सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले उद्यमियों में पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण (66 लाख), गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (53 लाख), माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (30 लाख), इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि (25 लाख), रोनी स्क्रूवाला (20 लाख), हर्ष वर्धन गोयनका (18 लाख), किरण मजूमदार-शॉ (16 लाख), और उदय कोटक (11 लाख) शामिल हैं।

अरबपतियों की नई लिस्ट

हुरुन ने भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की 12वीं वार्षिक रैंकिंग भी जारी की, जिसके मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। अंबानी दूसरे नंबर के अरबपति गौतम अडानी से 3,30,000 करोड़ रुपये ज्यादा दौलत वाले हैं।

टॉप 10 उद्यमियों में से केवल रिटेल दिग्गज दमानी और पिछले साल टॉप पर रहने वाले गौतम अडानी की नेटवर्थ में गिरावट आई है। पिछले साल की रिपोर्ट में जब अडानी टॉप पर थे तब मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर थे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article