GST रिफार्म्स से भारत की अर्थव्यवस्था पहुंचेगी 5 ट्रिलियन डॉलर तक! CTI का दावा

Indian Economy: देश में व्यापारियों और उद्यमियों के टॉप संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कहा कि नवरात्रि से दिवाली तक दिल्ली और देश में बंपर व्यापार होगा। नवरात्रि से दीपावली पर देश में 50 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घरेलू सामान सस्ता होने से इस बार दिवाली होगी स्वदेशी वाली
  • 22 सितंबर से शुरू हुई बंपर खरीददारी
  • 22 सितंबर के कारण पिछले 20 दिनों से लोगों ने रोक रखी थी खरीददारी - CTI

Indian Economy : मोदी सरकार ने व्यापारियों और आम जनता को जीएसटी दरों में जबरदस्त राहत दी है जिसका दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के टॉप संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने स्वागत किया है, CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि मोदी सरकार ने दिल्ली और देश के व्यापारियों, उद्यमियों के साथ साथ आम जनता को भी जीएसटी की दरों में भारी राहत दी है।

indian economy

जल्द 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनेगा भारत (तस्वीर-istock)

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद आम लोगों ने टीवी, फ्रिज, एसी, कार, कपड़े, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, प्रोसेस्ड फूड आदि सामान की खरीददारी रोक दी थी और सभी लोग 22 सितंबर का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने कारों, तिपहिया वाहन, मोटरसाइकिल, एसी, 32 इंच से बड़े टीवी एवं LED LCD, माॅनिटर, प्रोजेक्टर, वाशिंग मशीन, मोटर पार्ट्स आदि पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया है जिससे इन वस्तुओं की खरीददारी में बंपर उछाल आने की संभावना है।

End of Feed